गर्मी के दिनों में घमौरियां होना आम समस्या है। ये सबसे ज्यादा गर्दन, पेट तथा पीठ पर होती है और खुजली व जलन पैदा करती हैं। गर्मियों में घमौरियों से बचने के लिए आहार में अधिक से अधिक कच्चे प्याज का सेवन करें, क्योंकि कच्चा प्याज गर्मी से बचाता है। आयुर्वेद चिकित्सक देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कुछ और घरेलु उपायों से भी घमौरियां दूर होती हैं।
खीरा
खीरे में शरीर को ठंडा रखने का शक्तिशाली गुण है। एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ दें और इसी पानी में खीरे के पतले पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह पर लगाएं।
आम
कच्चा आम शरीर की गर्मी को ठंडा करने में बेहद प्रभावशाली है। कच्चे आम को धीमी आंच में भूनकर इसके गूदे का शरीर पर लेप करने से घमौरियों दूर हो जाती है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी घमौरी की जलन से निजात दिलाती है और खुजली भी मिटाती है। इसके लिए पांच चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं और इस लेप को घमौरी पर दिन में एक बार लगाएं।
बर्फ़
घर में उपलब्ध बर्फ को घमौरियों वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।
नारियल
नारियल के तेल में कपूर को मिलकार पूरे शरीर पर मालिश करने से घमौरियां दूर हो जाती हैं।
नीम
घमौरियों से बचने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाना चाहिए। इससे घमौरियां दूर हो जाएंगी।
तुलसी
तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से घमौरियां दूर हो जाती हैं।
सरसों
दो चम्मच सरसों के तेल में दो चम्मच पानी मिलाकर सुबह और शाम मालिश करने से घमौरियां दूर होती हैं।

घमौरियां से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Prakash Bengani
नमस्कार, मैं प्रकाश बेंगानी Cityvoice.in का Senior Editor हूँ. आप सभी के सहयोग से हमारा यह blog, हिन्दी भाषा में स्वस्थ्य,आहार और पोषण,घरेलू नुस्खे और सम्बन्धित सवाल और जबाब आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाता है . इसी तरह अपना सहयोग देते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे. :)
Related posts
Click to comment