आयुर्वेदा में दवाइयों को बनाने में में जामुन के फल पत्तियां और छाल का भी इस्तेमाल किया जाता है, अधिकतर घरों में जामुन का इस्तेमाल अच्छी सेहत के लिए लोग जामुन का उपयोग स्नैक्स के रूप में भी करते हैं। जामुन की गुठली के फायदे भी अनेक है जामुन का उपयोग सिरका बनाने में भी किया जाता है जो कई विकारों को दूर करने में इस्तेमाल किया जाता है, आइए जानते हैं जामुन खाने के फायदे के बारे में।
जामुन खाने के फायदे क्या है
जामुन हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है- जामुन में विटामिनC और आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है यही कारण है कि जामुन के सेवन से हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने से रक्त शरीर के विभिन्न हिस्सों में अधिक ऑक्सीजन का फ्लो होता है जिसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। जामुन में पाया जाने वाला आयरन रक्त को शुद्ध करने का काम करता है।
जामुन त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है- जामुन में विटामिनA की मात्रा बहुतायत में पाई जाती है जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसके अलावा जामुन में खनिज और विटामिनC भी पाया जाता है जो त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है।
जामुन हृदय के लिए फायदेमंद होता है- जामुन में पोटेशियम की मात्रा अधिक होने की वजह से यह ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखता है लगभग 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक सहित कई तरह के हृदय रोगों से शरीर का बचाव करता है।
जामुन दांत और मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है- मसूड़ों और दांत की मजबूती के लिए जामुन का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है,जामुन की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो मसूढ़ों से खून निकलने से बचाने में मदद करती हैं। जामुन की पत्तियों को सुखाकर और इसका पाउडर तैयार करके दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, यह संक्रमण और मसूढ़ों से खून निकलने को रोकता है। जामुन के पेड़ की छाल कसैली होती है, जो मुंह के अल्सर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
जामुन संक्रामक रोगों को दूर करता है- जी हां यह बात बिल्कुल सत्य है कि जामुन संक्रामक रोगों को हमारे शरीर के आसपास फटकने नहीं देता क्योंकि जामुन में जीवाणुरोधी, संक्रमणरोधी और मलेरिया रोधी गुण पाया जाता है। जामुन के फल में मैलिक एसिड, गैलिक एसिड, ऑक्जैलिक एसिड और बेटुलिक एसिड पाया जाता है। जामुन का फल सामान्य संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसलिए संक्रमण से बचाव के जामुन का सेवन किया जाता है।