गुड और भुने चने खाने से क्या फायदा है तो मैं तो संक्षेप में यही कहना चाहूंगी कि गुड़ की तासीर गर्म होती है और भुने हुए चनों की तासीर खुश्की लाती हैं। जब परिवार के सदस्य सर्दी के कारण बार-बार ठंड महसूस करते हैं तब उनके लिए गुड़ और चना खाना फायदेमंद साबित होता है।
कारण गुड और चना सर्दी के कारण बनने वाले कफ को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।
गुड़ और चने के इकट्ठा सेवन करने से अस्थमा के मरीजों को भी फायदा होता है। अस्थमा का रोग सर्दी के मौसम में बहुत अधिक पनपता है और गुड़ और चना शरीर में गर्माहट लाता है जिससे कि अस्थमा का असर कम हो जाता है। चने की जगह बहुत से लोग काले तिलों का प्रयोग भी करते हैं गुड़ और काले तिल के प्रयोग से भी अस्थमा के रोगी को फायदा मिलता है।
गुड़ शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मददगार होता है साथ ही शरीर को ताकत देता है।
गुड ऊर्जा बढ़ाता है और चना ताकत देता है तो गुड़ और चने का कॉन्बिनेशन तो बहुत ही उत्तम साबित होता है।
गुड़ के तो हजारों फायदे हैं जो कि सभी जानते हैं। यह कब्ज और गैस को भी दूर करता है। पाचन में मददगार है। भोजन को अच्छे से पचाता है। इस में फाइबर होता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं रहती।
दूसरे घर के बुजुर्ग व्यक्तियों को दिन में या रात में यदि बार- बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है और बार-बार जाना बुजुर्गों के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में उन्हें अधिक पेशाब न आए इसके लिए चने और गुड़ का सेवन उत्तम रहता है।
गुड़ और चना मसल्स बनाने के लिए
गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।
चेहरा निखारने के लिए गुड़ और चना
इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेगे।
गुड़ और चना मोटापा कम करने के लिए
गुड़ और चने को एक साथ खाने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है। कई मर्द वजन कम करने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।
कब्ज दूर करने के लिए गुड़ और चना
शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में गुड़ और चने खाएं, इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।
गुड़ और चना दिमाग तेज करने के लिए
गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।
दांत मजबूत करने के लिए गुड़ और चना
इसमें फॉस्फोरस होता है जो दांतो के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।
गुड़ और चना खाने के फायदे हार्ट के लिए
जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई समस्या होती है। उनके लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें पोटाशियम होता है जो हार्ट अटैक होने से बचाता है।
गुड़ और चना हड्डियां मजबूत करने के लिए
आपको बता दें गुड़ और चने में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रोजाना सेवन से गठिया के रोगी को काफी फायदा होता है।
गुड़ और चना के लाभ पुरुष रोगों में
चने और गुड़ खाने वाला व्यक्ति सदैव जवानी का अहसास करता है। कमजोरी दूर होकर शरीर हिष्ट पुष्ट रहता है। शरीर में बलवीर्य और तेज़ बना रहता है।
गुड़ और चना खून की कमी को दूर करे
गुड़ और चना दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए यह बेहद मददगार साबित होते है। गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है और भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है। इस प्रकार गुड़ और चने को एक साथ मिलाकर खाने से एनीमिया रोग के लिए जिम्मेदार आवश्यक पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है, और खून की कमी दूर होती है।